मध्य प्रदेश में अब उपभोक्ता विवादों से संबंधित मामलों को निपटाने के लिए उपभोक्ता लोक अदालतें लगेंगी
- HindiNEWS UPDATES
- October 4, 2022
- No Comment
- 1873
मध्य प्रदेश में अब जिला अदालत और उच्च न्यायालय की तरह ही उपभोक्ता विवादों से संबंधित मामलों को निपटाने के लिए उपभोक्ता लोक अदालतें लगेंगी। इस से राज्य में विचाराधीन हज़ारों मामलों को जल्द निपटाने में सहायता मिलेगी।
मध्य प्रदेश राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग द्वारा दिनांक 15 सितम्बर को जारी सर्कुलर [क्रमांक: 311/125/2011] के अनुसार राज्य में 12 नवंबर 2022 को महा उपभोक्ता लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
इस महा उपभोक्ता लोक अदालत में कृषि,जीवन बीमा, गृह निर्माण, वित्तीय संस्थाओं, कोआपरेटिव सोसाइटी, शिक्षण संस्थाओं ,रेलवे , टेलीकॉम इत्यादि से संबंधित वर्षो से विचाराधीन मामलो की सुनवाई होगी।
Find out notification here: