इलाहाबाद हाईकोर्ट : अवध बार एसोसिएशन ने वकीलों के साथ “दुर्व्यवहार” करने के लिए जस्टिस दिनेश कुमार सिंह की कोर्ट का किया बहिष्कार
- Hindi
- April 19, 2023
- No Comment
- 1989
अवध बार एसोसिएशन ने बुधवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में जस्टिस दिनेश कुमार सिंह की कोर्ट का तत्काल प्रभाव से बहिष्कार करने का फैसला किया है।
एसोसिएशन की ओर से बुधवार को जारी प्रस्ताव में जस्टिस दिनेश कुमार सिंह के वकील के साथ दुर्व्यवहार के उदाहरणों का हवाला दिया गया है।
एसोसिएशन के अनुसार, बार के सदस्यों द्वारा उसे कई शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमे कहा गया है कि किसी भी कार्यवाही में जस्टिस सिंह के सामने पेश होना उनके लिए बहुत कठिन हो गया है।
प्रस्ताव के अनुसार बार ने सर्वसम्मति से जस्टिस सिंह की कोर्ट में तत्काल प्रभाव से काम न करने का फैसला किया है।
एसोसिएशन ने बार के सदस्यों की गरिमा बनाए रखने के लिए अपने सदस्यों से जस्टिस सिंह की कोर्ट में भाग न लेने का अनुरोध किया है।