फिल्म “आदिपुरुष” पर प्रतिबंध लगाने की मांग, इलाहबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में याचिका दायर
- HindiNEWS UPDATES
- October 20, 2022
- No Comment
- 1863
इलाहबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में याचिका दायर कर बॉलीवुड की फिल्म आदिपुरुष पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गयी है।
याची कुलदीप तिवारी की ओर से अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री ने जस्टिस रमेश सिन्हा ओर जस्टिस रेणु अग्रवाल की खंडपीठ के समक्ष फिल्म से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्रियों को सूचीबद्ध किया है।
हाल ही में जारी हुए फिल्म के टीज़र में आपत्तिजनक सामग्रियों की ओर इशारा करते हुए अग्निहोत्री ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। फिल्म अगले साल 12 जनवरी को रिलीज़ होगी।
याचिका में केंद्र सरकार, राज्य सरकार, सेंसर बोर्ड, फिल्म के निर्माता ओर अभिनेताओं को पक्षकार बनाया गया है।
मामले में सुनवाई की अगली तारीख अभी तय नहीं हुई है।
ग़ौरतलब है कि पूर्व में दिल्ली की एक अदालत में भी इस आने वाली फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गयी थी। आरोप लगा था कि फिल्म के प्रमोशनल वीडियो और टीज़र में हिन्दू देवताओं को अनुचित और ग़लत तरीके से चित्रित किया गया है।